रांची, दिसम्बर 18 -- झारखंड में ठंड ने अब अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। हालात ऐसे हैं कि दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम और सिरदर्द जैसी समस्याओं से अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और रांची जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में तापमान 8 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.