रांची, दिसम्बर 14 -- झारखंड के अलग-अलग जिलों में अब ठंड के साथ कुहासे का असर भी दिखने लगा है। सुबह के वक्त कुहासा अब घना होने लगा है। शनिवार को घने कुहासे का असर यहां से सुबह के दौरान उड़ान भरने वाले विमानों पर भी पड़ा। सुबह में दिल्ली से रांची आ रहा विमान डायवर्ट होकर भुवनेश्वर चला गया। वहीं दो विमान इसके छंटने के बाद दो घंटे विलंब से आए। मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दिनों में कुहासा और घना होगा। अगले पांच दिनों तक इसका असर कायम रहेगा। रांची में शनिवार को सुबह के दौरान कुहासे की दृश्यता 500 से भी कम रही। इसके कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। वही स्थित राज्य में देवघर और जमशेदपुर में भी रही। जमशेदपुर में कुहासे की दृश्यता 500 मीटर और देवघर में यह 700 मीटर की रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में ठंड की स्थिति में ज्यादा परिवर्तन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.