रांची, दिसम्बर 12 -- झारखंड में गुरुवार को ठंड और कनकनी में वृद्धि हो गई। सर्द हवा के कारण रांची समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रांची रहा। यहां राजधानी के आसपास स्थित कांके का तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के तापमान में वृद्धि का अपडेट दिया है। रांची में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के अंदर गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू समेत 13 जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा है। इन जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर का असर रहा। वहीं, प्रदेश के संताल परगना में चौथे दिन भी कुहासा की स्थिति बनी रही। राज्य में शनिवार से कुहासा के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.