झारखंड में नीट यूजी काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी
धनबाद, अगस्त 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने नीट यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में राज्य कोटा के तहत नामांकन के लिए राज्य मेरिट सूची और प्रथम चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य मेरिट सूची के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन 12 अगस्त को किया जाएगा। प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 13 अगस्त से पंजीकरण और कॉलेज विकल्प भर सकेंगे। विकल्प भरने की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी 2026 काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को अपने भरे गए विकल्पों में संशोधन का अवसर मिलेगा। प्रथम चरण की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.