रांची, अप्रैल 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम और उल्लास से मनाया जाएगा। साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी विद डिफरेंस है। झारखंड में स्थापना दिवस मनाने के लिए पार्टी द्वारा तिथिवार रूपरेखा तैयार की गई है। इस बाबत सभी जिलों को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय प्रदेश टोली के अलावा जिलावार टोली का गठन किया गया है। 5 अप्रैल को बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं सजावट करने का निर्देश दिया गया है। महिला मोर्चा के द्वारा कार्यालय में मुख्य द्वार पर फूल एवं रंगोली से सजावट करने का भी निर्देश दिया गया है, जबकि 6 एवं 7 अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर पार्टी का नया ध्वज फहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.