पश्चिमी सिंहभूम, जून 28 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंझारी थाना क्षेत्र के मारिया साईं टोला में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती भाभी और आठ वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद जब उसका बड़ा भाई घर पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।घर में घुसकर की दोहरी हत्या मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नानिका बिरुवा और उनकी आठ वर्षीय बेटी शर्मीला बिरुवा के रूप में हुई है। घटना के समय महिला का पति दखल सिंह बिरुवा खेत में काम करने गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और कथित तौर पर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। यह भ...