झारखंड में दुर्गापूजा पर सिंतबर की मंईयां राशि भेजी गई, दीवाली से पहले भी मिल सकती है सौगात
रांची, अक्टूबर 14 -- दुर्गा पूजा से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त जारी कर दी गई है। सरकार के निर्देश पर अधिकतर जिलों में प्रत्येक लाभुक के खाते में ढाई हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। शेष जिलों में अगले एक-दो दिनों में भुगतान पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, दीवाली से पहले अक्तूबर की राशि भी लाभुकों के खाते में आने की उम्मीद है। जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार रांची में 3.93 लाख व गुमला में 1.52 लाख महिलाओं को राशि मिल चुकी है। गिरिडीह में 4.56 लाख, जामताड़ा में 1.52 लाख व लातेहार में 1.29 लाख लाभुकों के खाते में पैसे गए हैं। चतरा में नौ अक्तूबर को भुगतान किया गया। धनबाद में 3.46 लाख के करीब लाभुकों को 86.59 करोड़ रुपये दिए गए। पाकुड़, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ में भी राशि भेजी जा चुकी है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.