नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- बिहार के बांका से सरकारी नौकरी में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झारखंड की राजधानी रांची में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर के सर्टिफिकेट के आधार पर उनके हमनाम 32 सालों से सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी कर रहे थे। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच और विभागीय प्रक्रिया चलाने के बाद जालसाज शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस खुलासे से बिहार के शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जालसाजी का यह मामला तब सामने आया जब सीसीआर रांची में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मनोज कुमार ने 2 अक्तूबर 2023 को देवघर के मोहनपुर थाने में जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज कराया। मूल रूप से मुंगेर जिले के जलालाबाद, असरगंज निवासी मनोज कुमार, पिता भरत प्रसाद साह ने पुलिसल को बताया कि बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत...