झारखंड में दवाइयों की खरीद में पारदर्शिता : कांग्रेस
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा की ओर से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के पास न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही वे तथ्यों की सही जानकारी रखते हैं। वे केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए मीडिया में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। झारखंड में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद पूरी तरह से पारदर्शी और निर्धारित नियमों के तहत होती है। किसी भी दवा की दरें गुणवत्ता, पैकेजिंग, सप्लाई चेन और डिलीवरी शर्तों के आधार पर तय की जाती हैं। भाजपा शासित राज्यों के केवल चुनिंदा उदाहरणों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.