झारखंड में दर्दनाक हादसा! एक साथ डूब गए 3 सगे भाई-बहन; तीनों की मौत
लातेहार, जून 20 -- झारखंड के लातेहार जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के केबालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के तीन बच्चे 9 साल का माही कुमार, 6 साल की दीपिका कुमारी और 3 साल का आर्यन कुमार गांव के पास पत्थर (फायरक्ले) निकालने के लिए सालों पहले खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।जांच के बाद डॉक्टर ने मृतक घोषित किया घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीण बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.