गिरिडीह, मार्च 6 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को को बताया कि यह घटना गुरुवार रात को टाउन थाने के अंतर्गत आने वाले दास मोहल्ला में घटी। टाउन थाने के प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी कल रात से फरार हैं। सिंह ने बताया कि यह घटना दो पड़ोसियों के बीच हुई। एक पड़ोसी ने रात में तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसी ने उनसे होली का त्योहार समाप्त होने पर म्यूजिक बंद करने और सोने देने का आग्रह किया। इसी बात पर दोनों पड़ोसियों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और ती...