रांची, मार्च 14 -- झारखंड विधानसभा में शनिवार को राज्य में बढ़ते अवैध ड्रग्स के कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा गूंजा, जिसके बाद प्रदेश के आबकारी मंत्री योगेंद्र महतो ने इन सवालों का जवाब देते हुए राज्य के सभी जिलों में नशीले पदार्थों और ड्रग्स के व्यापार पर नकेल कसने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन करने की घोषणा की। इस बारे में पूछे गए कई विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए महतो ने कहा, 'सरकार राज्य के भीतर ड्रग्स के व्यापार पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, इसके लिए हर जिले में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, और अवैध ड्रग्स के खिलाफ एक सघन अभियान भी चलाया जाएगा।' भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य के हज़ारीबाग और रामगढ़ जिलों समेत कई अन्य जिलों में सफेद जहर (ब्राउन शुगर और हेरोइन) का कारो...