चाईबासा, फरवरी 18 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में अंधविश्वास की आग में एक ही परिवार को झोंक देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। डायन होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के नवजात बच्चे को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। जबकि पति गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद जान बचाकर भाग निकला।घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जीवित बचे 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु के अनुसार वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु (32 वर्ष), दो वर्षीय बेटे और दो माह के नवजात के साथ घर में सो रहे थे। तभी गांव के ही रिश्ते में भगिना लगने वाले राशिका बिरुवा ने बाहर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर वह पत्नी के साथ बाहर निकले। इसी दौरान बड़ी पत्नी जानी सिंकु भी बाहर आ गई।घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.