रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश में भाजपा की घोषित नई टीम की पहली बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान राज्य सरकार को घेरने और पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, वहीं पार्टी नेताओं ने दुबारा डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक प्रारंभ होने के साथ सर्वप्रथम सभी नए पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभिनंदन व स्वागत किया गया। साथ ही सभी को नए दायित्व की शुभकामना भी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी के भीतर पद नहीं, बल्कि पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने की बड़ी जिम्मेवारी है, जिसे प्र...