जमशेदपुर, अगस्त 29 -- पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में हुई इस हत्या के बाद तीनों के शवों को जंगल में दफना दिया गया। परिजनों के प्राथमिक दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों में राजिन दोरायबुरू (40 वर्ष), पत्नी जानो दोरायबुरू (38 वर्ष) और बेटे काण्डे दोरायबुरू (12 वर्ष) शामिल हैं। सभी केंजरा गांव के तारोबबुरू टोला के रहने वाले थे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था।26 को लापता की दर्ज हुई थी शिकायत राजिन के परिवार के सदस्य रमिया दोरायबुरू ने टोंटो थाना में 26 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में तीनों के गायब होने और उनकी हत्या की आशंका जताई थी। डीएसपी ने...