रांची, अगस्त 11 -- झारखंड में एक परंपरा टूटने जा रही है। इस बार 15 अगस्त को रांची के मोरहाबादी में मुख्यमंत्री तिरंगा नहीं फहराएंगे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्मकांड करने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा में रहेंगे। शिबू सोरेन का 4 अगस्त की सुबह 81 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। परंपरा से हटकर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस साल 15 अगस्त को रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्य सरकार ने सोमवार को इसकी घोषणा की। स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी में तिरंगा फहराते हैं, जबकि राज्यपाल राज्य की उप राजधानी दुमका में समारोह की अध्यक्षता करते हैं। वरिष्ठ आदिवासी नेता और झामुमो के सह संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.