जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर, संवाददाता। झारखंड में महिला कैदियों के लिए अलग जेल (एक्सक्लूसिव विमेंस जेल) बनाने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है। राज्य के सभी जिलों की जेलों से महिला बंदियों की संख्या और उनसे जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। यह कदम पूर्व में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के बाद उठाया गया है, जिसमें महिला कैदियों के लिए अलग जेल की आवश्यकता पर चिंता जताई गई थी। राज्य के कारा विभाग के अनुसार, झारखंड की 31 जेलों में कुल 15,672 बंदी हैं, जिनमें 621 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि महिलाओं के लिए कोई अलग विशेष जेल नहीं है, बल्कि उन्हें सामान्य जेलों में अलग वार्ड में रखा जाता है। ऐसे में महिला बंदियों की सुरक्षा, गोपनीयता और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अलग जेल की आवश्यकता महसूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.