रांची, सितम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। वर्ष 2024 की राष्ट्रीय जनजाति आयोग की रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि कैसे झारखंड विशेषकर संताल परगना में डेमोग्राफी चेंज हुई है। तो झारखंड में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने का कोई औचित्य नहीं है। यह बातें पूर्वमंत्री बंधु तिर्की ने कही। वे सरकारी आवास में समस्त आदिवासी संगठनों की हुई प्रेसवार्ता में मंगलवार को बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: परिसीमन के मुद्दे पर गलती के लिए कांग्रेस माफी मांगे : बाउरीआदिवासी एकता महाजुटान महारैली की सफलता उन्होंने 30 अगस्त को हुई आदिवासी एकता महाजुटान महारैली की सफलता के लिए पूरे आदिवासी समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिसीमन के मुद्दे पर संसदीय प्रक्रिया पर आगे की कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि इस महारैली ने 24 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अब विरोध...