नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी का दोहरा चेहरा युवाओं और छात्रों के सामने उजागर हो चुका है। मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ जाते हैं, जबकि झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर वह पूरी तरह खामोश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार, जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है, वहां आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों के मामले में राहुल खामोश, आया दोहरा चेहरा सामने-भाजप...