मुरादाबाद, अगस्त 11 -- कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने मंगलवार को झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ है। झारखंड में कांग्रेस की गठबंधन सरकार होने के बावजूद यदि छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय होता है तो पार्टी उनके पक्ष में आवाज उठाएगी। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को उन्होंने प्रदेश सरकार का विषय बताया। मोहन मरकाम जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत मुरादाबाद पहुंचे हैं।शहर के भूड़ा चौराहे स्थित महानगर कांग्रेस के कैंप कार्यालय महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोहन मरकाम का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीजेपी ने छात्रों के ऊपर ...