रांची, अक्टूबर 15 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राजधानी के कुछ भागों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, इस मौसम में बदलाव के कारण बारिश होने की संभावना नहीं है। यह स्थिति अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसके प्रभाव से पश्चिमी बंगाल से सटे जिलों समेत राज्य के दक्षिणी भाग पर आंशिक बादल छाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार, मुख्य रूप से राज्य के अंदर धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला आदि जिलों में हल्के व आंशिक बादल छाएंगे। इससे अगले चार दिनों तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होंगे। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.