रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को रांची स्थित होटल बीएनआर में हुई। बैठक की शुरुआत गौ पूजन, आरती से हुई। बैठक में गौशालाओं के संचालन, गौवंश के संरक्षण, संवर्धन, स्वास्थ्य, आहार, प्रबंधन एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन व विषय प्रवेश महासचिव अनिल मोदी ने किया। इसमें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य में गौशालाओं की तस्वीर बदलने का प्रयास किया गया है। गोचर भूमि की जानकारी के लिए राज्य के सभी जिला उपायुक्त से जानकारी मांगी गई है। केंचुआ खाद से गौशाला स्वावलंबी होगी। गौ सेवा विशेषज्ञ कर्मवीर ने कहा कि राज्य की गौशालाओं में गाय के गोबर से विभिन्न उत्पादों को बाजार देने की आवश्यकता है। स...