रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में हाथी और मानव के बीच बढ़ता टकराव लगातार चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले एक साल के भीतर हाथियों के हमलों में करीब 130 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एसआर नटेश के अनुसार, राज्य में सामान्यतः प्रतिवर्ष हाथियों के हमले से 90 से 95 मौतें होती हैं, लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है। बोकारो, चाईबासा और धनबाद जैसे जिलों में एक ही सप्ताह के भीतर कई जानलेवा घटनाएं दर्ज की गईं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 से मार्च 2025 के बीच बीते चार वर्षों में राज्यभर में कुल 397 लोगों की मौत हाथियों के हमलों में हुई है। हालांकि, इस वर्ष शारीरिक चोट, फसल और अनाज के नुकसान के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

एक किलोमीटर दूर से ही मौजूदगी का पता लगा जा सक...