रांची, जून 6 -- झारखंड में गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज यानी 6 जून को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की उम्मीद भी बंध रही है। वहीं मॉनसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है। आइए बताते हैं आज झारखंड में कहां कैसा मौसम रहेगा।आज उमस भरी गर्मी करेगी परेशान मौसम विभाग के रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आज झारखंड में अधिकतम तापमान 34degC से 38degC के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24degC से 27degC के आसपास रहेगा। राजधानी रांची में दिन का अधिकतम तापमान 34degC और न्यूनतम 25degC रहने का अनुमान है। गोड्डा और डालटनगंज जैसे जिलों में तापमान 38degC तक पहुंच सकता है, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है। उमस का स्तर भी 60...