पश्चिमी सिंहभूम, जून 23 -- Jharkhand Suspected Bomb Found: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत की जुताई के दौरान जमीन के भीतर से विस्फोटक जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। ट्रैक्टर चालक की सतर्कता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेरकर जांच शुरू कर दी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे विजय हेंब्रम के खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक शिवचरण महतो को महसूस हुआ कि ट्रैक्टर किसी भारी और कठोर वस्तु से टकरा गया है। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर रोककर खेत की जांच की। यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड को जेल से छोड़ो, उसी से शादी करूंगी, ...