रांची, मार्च 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार जल्द ही महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य में शीघ्र ही दवा निर्माण उद्योग की स्थापना की जाएगी। इससे झारखंड दवा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य मंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। कार्यक्रम में फार्मेसी के विद्यार्थी, शिक्षक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के दो दशक से अध...