रांची, जून 3 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि दाल-भात योजना के राज्य में 370 केंद्र चल रहे हैं। इनमें लोगों को पांच रुपए में भोजन कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दाल-भात केंद्रों की संख्या बढ़ाएं। शहरी श्रमिकों के लिए जगह चिन्हित कर दाल-भात केंद्र खोलें। मॉडल दाल-भात केन्द्र बनाएं, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट भोजन उपलब्ध हो सके। वहीं, विशिष्ट जनजाति खाद्यान्न सुरक्षा योजना (पीवीटीजी डाकिया योजना) पर कहा कि डोर स्टेप के तहत पीवीटीजी परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न सभी को मिलता रहे।क्या बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम ने कहा कि खाद्य वितरण प्रणाली को पूरी तरह पा...