झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश के अवसरों को तलाश रहा यूएसए
रांची, जुलाई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। यू.एस. इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची में खान एवं भूतत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीएफसी के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक (दक्षिण एशिया) जतिन बत्रा और बिजनेस डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट करिश्मा रोहरा ने किया। वहीं, बैठक में राज्य सरकार की ओर से खान एवं भूतत्व तथा उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा और उद्योग निदेशक विशाल सागर मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा मुख्य रूप से क्रिटिकल मिनरल्स, खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण और खनिज आधारित उद्योगों में निवेश के अवसरों का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। चर्चा के दौरान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.