रांची, जून 23 -- झारखंड के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के तहच चलने वाले एफिलिएटेड कॉलेजों में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की व्यापक जांच की जाएगी। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने सभी कुलपतियों को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव संजय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न संबद्ध कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर लगातार शिकायतें राज्यपाल सचिवालय को प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने सभी विश्वविद्यालयों को अपने अधीन संबद्ध कॉलेजों की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।सिर्फ योग्यता नहीं, नियुक्ति प्रक्रिया की भी जांच निर्देश के अनुसार, विश्वविद्यालयों क...