झारखंड में कुपोषण के खात्मे को शिशु शक्ति योजना होगी लागू, क्या-क्या खास?
रांची, जून 27 -- झारखंड में कुपोषण की पहचान से लेकर अति गंभीर कुपोषित बच्चों के पोषाहार उपचार तक के लिए राज्य सरकार ने कार्ययोजना बनाई है। चक्रधरपुर प्रखंड में सफलतापूर्वक संचालित पायलट प्रोजेक्ट के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिशु शक्ति ऑगमेंटेड टेक होम राशन (टीएचआर) योजना को पूरे राज्य में लागू करने का निर्णय लिया है। यह योजना अति गंभीर कुपोषित बच्चों के पोषण उपचार के लिए तैयार की गई एक विशेष रेसिपी आधारित कार्यक्रम है। इसके अलावा जन्म से 6 माह तक के छोटे शिशुओं में कुपोषण की पहचान और प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा संयुक्त गृह भ्रमण कर छोटे बच्चों में कुपोषण के खतरे का आकलन किया जाएगा और उनके परिजनों को प्रबंधन के लिए उचित परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.