रांची, मार्च 5 -- झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा हैं। राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास ठहर जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 दिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि झारखंड के कुछ हिस्सों में 7 मार्च से हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि बारिश के बाद तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बाबूराज पीपी ने पीटीआई को बताया कि ऊपरी निम्न दबाव प्रणाली के कारण झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में 7 से 9 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा और बिहार में फैला हुआ है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.