रांची, जुलाई 9 -- Jharkhand Weather 9 July: रांची समेत पूरे झारखंड में अगले चार दिन मॉनसून कमजोर रह सकता है। पिछले दिन खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ चुका है। लेकिन इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। संताल परगना के जिलों में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना भी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून कमजोर रहा। इस दौरान लोहरदगा में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश हुई। रांची के मांडर में 10.4 समेत धनबाद, जमशेदपुर, सिमडेगा आदि जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है। झारखंड का अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री तक रहेगा। यह भी पढ़ें- 'झारखंड की पहचान अब माइंस नहीं, माइंड्स से होगी', विजन 2025 ...