रांची, जुलाई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता समय पर इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर रहे हैं। इसके उलट उन्होंने शहरी क्षेत्र के वोटरों में एसआईआर के प्रति उदासीनता पर चिंता जताई। सीईओ ने गुरुवार को कहा कि शहरी युवा मतदाताओं की कम भागीदारी एसआईआर अभियान के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में आए सुझाव पर 18 व 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें मतदाता अपना एसआईआर करा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं के बार-बार पलायन करने, घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ से संपर्क न हो पाने और युवाओं में उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए प्र...