रांची, अगस्त 28 -- झारखंड सरकार ने शुक्रवार को वन संरक्षण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत राज्यभर में एक लाख पेड़ों को राखी बांधी जाएगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने गुमला जिले के जोराग गांव में साल के एक पेड़ को राखी बांधकर इस पहल की शुरुआत की। कुमार ने कहा, पेड़ बचाओ अभियान के तहत ग्रामीण, वन अधिकारी और कर्मचारी मिलकर 24 जिलों के 700 गांवों में एक लाख पेड़ों को राखी बांधेंगे। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और चयनित गांवों में तीन लाख पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों और जंगलों के बीच भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है। कुमार ने कहा, रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच विश्वास और अटूट बंधन का उत्सव है। प्रकृति के साथ भी हमारा ऐसा ही रिश्ता है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। ...