नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस साल जून में एक राज्यसभा सीट की मांग करेगी क्योंकि दो सीटों में से एक पर उसका अधिकार बनता है। के राजू ने साक्षात्कार के दौरान ये बात कही। कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि पिछले तीन राज्यसभा चुनावों में राज्य का सत्तारूढ़ गठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने की स्थिति में था इसलिए तीनों बार सीट झामुमो के पास गई लेकिन इस बार यह गठबंधन दोनों सीट जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे पास दो सीटों के लिए संख्या बल है इसलिए हमें एक सीट के लिए अनुरोध करने का अधिकार है। यह भी पढ़ें- झामुमो ने झारखंड के बाहर फैलाए पैर, इन 2 दो राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का प्लान; गठबंधन का क्या होगा हम जल्द ही मुख्यमंत्...