सिरका, अप्रैल 7 -- हेसला स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में सोमवार तड़के विस्फोट से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों का इलाज रामगढ़ व रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में महुआटांड़ हेसला के अशोक बेदिया व रामगढ़ के अखिल राय शामिल हैं। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह छह बजे से फैक्ट्री गेट और गिद्दी-नयीसराय मार्ग 16 घंटे जाम रखा।इलाज के दौरान 2 मजदूरों की मौत घायलों के अनुसार, फैक्ट्री में तड़के 4:30 बजे फर्नेस नंबर चार डी-2 में धमाका हुआ और बॉयलर फट गया। इससे नौ मजदूर बुरी तरह झुलस गए। सबको रामगढ़ के होप अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद 7 मजदूरों को रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रांची में इलाज के दौरान अशोक बेदिया और अखिल राय की मौत हो गई। दो और मजदूरों की हालत ...