रांची, सितम्बर 25 -- Jharkhnad Weather: रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। बंगाल की खाड़ी में बने अति गहरे अवदाब के प्रभाव से शुक्रवार को भी राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ेगी, जिससे मौसम साफ होने की संभावना है।5 फीसदी कम हुई बारिश हालिया दो दिनों की बारिश से राज्य में मानसून की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। एक जून से अब तक हुई 935.7 मिमी बारिश के साथ कुल वर्षा का घाटा घटकर महज पांच फीसदी रह गया है, जो इस अवधि के सामान्य औसत 984.7 मिमी के बेहद करीब है। वहीं राजधानी रांची में...