रांची, मई 21 -- झारखंड में भाकपा माओवादी संगठन के सशस्त्र उग्रवादियों का सबसे बड़ा सरेंडर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में होगा। भाकपा माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के मुख्यालय सारंडा में दो दशक से सक्रिय माओवादियों की सबसे बड़ी टुकड़ी पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने सरेंडर करेगी। भाकपा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य व एक करोड़ के ईनामी मिसिर बेसरा के दस्ते में सबसे बड़ी टूट के बाद एक साथ 25 माओवादी सरेंडर कर रहे हैं।मिसिर बेसरा के दस्ते के खिलाफ चले अभियान का असर इनमें छह सबजोनल, छह एरिया कमांडर और 13 सशस्त्र कैडर शामिल हैं। माओवादियों एक एलएमजी इंसास, चार इंसास राइफल, 9 एसएलआर, एक .303 बोल्ट राइफल, एक देसी पिस्टल, 27 मैनजीन, 2857 कारतूस, आठ वॉकीटॉकी भी सौंपेंगे। बेसरा के दस्ते के खिलाफ लगातार चले रहे अभियान के बाद मा...