रांची, जून 30 -- Jharkhand Weather 30 june: आज मौसम विभाग ने झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का अनुमान है कि रांची समेत झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, मध्य भाग बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, खूंटी व दक्षिण भाग के सिमडेगा में भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और वज्रपात भी हो सकता है। इससे पहले रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात की घटनाएं हुई थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी। यह स्थिति एक जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। येलो अलर्ट की चेतावनी पांच जुलाई तक के लिए जारी की गई है। वहीं, सोमवार को रांची में वज्रपात और तेज हवाओं...