रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। शुक्रवार की देर रात राज्य के कुछ जिलों में बारिश हुई। संताल परगना के राजमहल में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में रविवार तक आंधी और बारिश के आसार हैं। जबकि, संताल और कोल्हान के जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, लातेहार, खरसावां, गुमला, गिरिडीह, गोड़्डा आदि समेत अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से राज्य के अधिकतम तापमान में कमी आयी है। रांची समेत अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 32...