जमशेदपुर, मार्च 3 -- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (देह व्यापार) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में ज्यादातर महिलाएं पड़ोसी राज्यों की बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को खुफिया सूचना मिलने के बाद अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिलाओं के देह व्यापार से जुड़ा यह अवैध कारोबार बोराम थाना इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था और इस बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम को यहां छापा मारा और मौके से सात लोगों को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- झारखंड के देवघर से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बन करते थे क...