रांची, अगस्त 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में अब आधुनिक तकनीक से भूमि सर्वेक्षण और विवादों का समाधान होगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग भूमि से जुड़े अभिलेखों व मानचित्रों को अपडेट कर डिजिटाइज्ड भू-अभिलेख तैयार करेगा। आधुनिक तकनीक को झारखंड में अपनाने के अध्ययन के लिए विभाग ने बिहार, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों का अध्ययन भी किया है। ये वैसे राज्य हैं, जहां पहले से ही आधुनिक तकनीक के जरिए सर्वे कार्य चल रहा है। इन राज्यों में अपनाई गई कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। यह जानकारी मानसून सत्र के दौरान सदन में दी गई है। बता दें कि विभाग की समीक्षा में सामने आया कि झारखंड में अब भी पारंपरिक पद्धति से सर्वे कार्य हो रहा है। इसके चलते सर्वेक्षण में कई तरह की त्रुटियां पाई जा रही हैं। इसे देखते हुए सरका...