गिरडीह, अप्रैल 11 -- सरिया, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता त्रिभुवन मंडल पर हमला करने की कोशिश में नामजद लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सरिया प्रखंड कमेटी ने चिंता जताई है। बताते चलें कि 02 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जब त्रिभुवन मंडल अपने वाहन से बगोदर से सरिया घर लौट रहे थे। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक उनके पास पहुंचे। सभी युवकों ने हेलमेट पहन रखा था और उन्होंने मंडल के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। हालांकि किसी तरह वे वहां से बचकर अपने घर पहुंचे। मंडल का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें धमकी दी और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाना में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। झामुमो प्रखंड समिति ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई की मां...