हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और बीएलए 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की, जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया।

मुख्य भाषण मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एसआईआर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बीएलए और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी तरह सजग रहें। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का ...