बोकारो, अप्रैल 10 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। बोकारो निवासी दीपाली रिया का चयन झारखंड मिस यूनिवर्स में होने पर सांसद प्रतिनिधि विकास कुमार महथा ने उनके आवास पहुंचकर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। महथा ने बताया कि ये बोकारो के साथ साथ राज्य के लिए गर्व की बात है। पूरे परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। दीपाली रिया के पिताजी मनोज शर्मा एलआईसी के बैंक मैनेजर हैं जो बोकारो सेक्टर 5 में रहते हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि, एंजला सिंह, कनक कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.