गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा संवाद सूत्र। झारखंड माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9 से 12 स्थापना अनुमति एवं स्वीकृति शर्तें तथा बंधेज नियमावली 2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट के विरोध में सोमवार को रसोना देवी बनवासी उच्च विद्यालय, भलसुंधया के प्रांगण में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों ने प्रस्तावित नियमावली की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक पप्पू ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित नई नियमावली में कई ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जो निजी एवं सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमावली तैयार करने से पहले विद्यालय संचालकों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े संगठनों से व्यापक विचार विमर्श नहीं किया गया, जिसके...