चाईबासा, मार्च 3 -- गुवा। झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत के साथ होली के रंग बिखरे नजर आए। महिलाओं ने मिलकर होली के लोकगीत गाए और सामूहिक रूप से खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती बढ़ती है। कार्यक्रम में पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, गीता देवी, अनुराधा राव, जानो चातर, ममता देवी, महादेवी सिंहा, लता कर्मकार सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सुख, शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.