चाईबासा, अप्रैल 30 -- गुवा । किरीबुरू में झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ और सेल प्रबंधन के बीच स्थानीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा मेडिकल सुविधाओं की बदहाल स्थिति रहा। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने अस्पताल प्रबंधन और सेल अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अनैतिक कार्यों पर रोक नहीं लगी तो संगठन किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

बैठक के प्रमुख मुद्दे बैठक में कर्मचारियों अथवा उनके आश्रितों की अस्पताल में मृत्यु होने पर शव को घर तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। संगठन ने इसे अमानवीय बताया। इस पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि आगे से शव को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेल प्रबंधन और अस्पताल की होगी। रेफर व्यवस्था में देरी, मरीजों को समय पर बाहर इलाज ...