साहिबगंज, जुलाई 29 -- शहर के निरीक्षण भवन में बुधवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक महिला मिर्च के जिला अध्यक्ष सोनिया परवीन के नेतृत्व में किया गया। मौके पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव और केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी उपस्थित थी। मजदूर संघ महिला मोर्चा के जिला कमेटी का विस्तार करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष रीता कुमारी, जिला महामंत्री निशा देवी, उपाध्यक्ष मरियम मुर्मू, सहायक मंत्री सुनीता देवी,संयुक्त मंत्री, प्रिया भारती, कार्यालय मंत्री रिंकू सिंह, एवं सदस्य पिंकी देवी को बनाया गया। दोनों मुख्य अतिथियों ने सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए उनके दायित्व के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए संघ के विचार पर चलने का निर्देश दिया। मौके पर मजदूर संघ दो दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंद...