साहिबगंज, जून 21 -- साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) प्रखंड अध्यक्ष रोशन मुर्मू की अध्यक्षता में 21 जून को मंडरो हाट परिसर के पास संगठन मजबूती विस्तार सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई। मौके पर संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि सभी मजदूरों को रजिस्टर्ड करना अनिवार्य है ,तभी श्रम कानून से मिलने वाले लाभ का हकदार होंगे। केंद्रीय महामंत्री ने यह भी कहा कि आगामी 23 जून को संघ के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर केंद्र बाकुडी कार्यालय में होगा। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, प्रखंड संगठन प्रभारी मनोज सोरेन, आनंद मुर्म ,टिंकू कुमार, रोहित अजय मुर्मू ,विजय राय ,संजय मूर्मू, विष्णु कुमार ,प्रधान मुर्मू आदि मौजूद थे।

सदर अस्पताल का निरीक्षण साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने रविवार को सदर अस्...